HINDI CLASS 1

10/01/2021
HINDI POETRY
पाठ-14,चतुर चूहा
प्रश्न क) बिल्ली ने किसे पकड़ा?
उत्तर -बिल्ली ने चूहे को पकड़ा।

प्रश्न ख)चूहे को पकड़कर बिल्ली ने क्या कहा ? 
उत्तर -चूहे को पकड़कर बिल्ली ने कहा चूहे भाई कहांँ से खाऊंँ ।

प्रश्न ग) चूहे ने बिल्ली से अपनी जान बचाने के लिए क्या कहा ?
उत्तर - चूहे ने बिल्ली से अपनी जान बचाने के लिए कहा चूहे खाती हो तुम रोज आज मिठाई का हो भोग ।

प्रश्न घ) बिल्ली किस लालच में आ गई?
उत्तर  -बिल्ली मिठाई की लालच में आ गई।

07/12/2021
HINDI PROSE
पाठ 15 , मित्रता
प्रश्न क) तीन मित्र कौन कौन थे ?
उत्तर- चूहा , हिरन और कौआ तीन मित्र थे।

प्रश्न ख) चीते को देखते ही हिरन क्यों भाग गया ? 
उत्तर- चीते को देखते ही हिरन इसलिए भाग गया क्योंकि चीता हिरन को अपना शिकार बना लेता।

प्रश्न ग) हिरन शाम को घर क्यों नहीं लौटा ?
उत्तर- हिरन शाम को घर इसलिए नहीं लौटा क्योंकि हिरन एक शिकारी की जाल में फँसा हुआ था।

प्रश्न घ) तीनों मित्र प्रसन्न क्यों थे ?
उत्तर- तीनों मित्र इसलिए प्रसन्न है क्योंकि शिकारी से हिरन की जान बच गई।

16/11/2021
HINDI PROSE
पाठ 13 , चिड़ियाघर की सैर
प्रश्न क) चिड़ियाघर देखने कौन-कौन गए ?
उत्तर- चिड़ियाघर देखने अमर और रानी अपने माता-पिता के साथ गए।

प्रश्न ख) रानी और अमर ने चिड़ियाघर में कई जानवर देखें , उनमें से किन्ही चार के नाम लिखिए।
उत्तर- शेर , चीता,भालू और बाघ आदि जानवर चिड़ियाघर में रानी और अमर ने देखे।

प्रश्न ग) किन्ही पाँच पक्षियों के नाम बताइए ?
उत्तर- i) मोर     ii) तोता   iii) बुलबुल 
       iv) मैना    v) चील

02/11/2021
HINDI PROSE
पाठ-11 , दो आलसी
प्रश्न क) जब एक आलसी की छाती पर जामुन गिरा तो उसने दूसरे आलसी से क्या कहा ?
उत्तर- जब एक आलसी की छाती पर जामुन गिरा , तो उसने दूसरे आलसी से कहा-भाई यह जामुन मेरे मुँँह में डाल दो। देखूँँ तो इसका स्वाद कैसा है।

प्रश्न ख) ऊँटवाले ने पहले आलसी से क्या कहा ?
उत्तर- ऊँटवाले ने पहले आलसी से कहा अरे तुम तो बड़े आलसी हो। मैं अभी डण्डे से तुम्हारी पिटाई करता हूँ। 

प्रश्न ग) ऊँटवाले ने अन्त में क्या किया ?
उत्तर- ऊँटवाले ने अपने डण्डे से उनकी खूब पिटाई की और उन्हें तभी छोड़ा जब उन्होंने कसम खाई कि वे कभी आलस नहीं करेंगे।

05/10/2021
HINDI PROSE
पाठ-10 , साहसी बालक
प्रश्न क) बालक वल्लभ के पैर के अँगूठे में चोट कैसे लग गई ?
उत्तर- बालक वल्लभ के पैर के अँगूठे में तेज नुकीला पत्थर लगने से चोट लग गई।

प्रश्न ख) बालक वल्लभ ने तेज नुकीले पत्थर को रास्ते से क्यों निकाला ?
उत्तर- बालक वल्लभ ने तेज नुकीले पत्थर को रास्ते से इसलिए निकाला क्योंकि यदि यह पत्थर इसी प्रकार पड़ा रहा तो किसी को भी चोट लग सकती है। 

प्रश्न ग) देरी से आने पर अध्यापक जी ने वल्लभ के साथ क्या किया ?
उत्तर- देरी से आने पर अध्यापक जी ने वल्लभ से देरी का कारण पूछा और वल्लभ ने सारी बातें सच-सच बता दी गुरुजी ने वल्लभ को हृदय से लगा लिया।

04/10/2021
HINDI POETRY
पाठ-12 , रेलमरेल
प्रश्न क) बच्चों से कौन सा खेल खेलने के लिए कहा जा रहा है ?
उत्तर- बच्चों से रेलमरेल खेल खेलने के लिए कहा जा रहा है।

प्रश्न ख) इंजन कौन बनता है ? बाकी बच्चे क्या बनते हैं ?
उत्तर- सौरभ इंजन बनता है। बाकी बच्चे डिब्बे बनते हैं।

प्रश्न ग) अगला डिब्बा ना पकड़ने पर क्या होगा ?
उत्तर- अगला डिब्बा ना पकड़ने पर रेल खो जाएगी।

24/08/2021
HINDI PROSE
पाठ-8, उँँगलियों की लड़ाई
प्रश्न क) एक दिन उँगलियों में किस बात पर लड़ाई हुई ?
उत्तर- एक दिन उँगलियों में इस बात पर लड़ाई हुई कि कौन सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ है।

प्रश्न ख) लिखने व पकड़ने का काम हाथ के किन उँगलियों से होता है ?
उत्तर- लिखने व पकड़ने का काम हाथ की अँगूठे के साथ वाली उँगली से होता है।

प्रश्न ग) छोटी उँगली ने सभी को क्या समझाया ?
उत्तर- छोटी उँगली ने सभी को समझाया कि आपस में लड़कर कभी किसी का भला नहीं होता। हममें से कोई भी बड़ा छोटा नहीं है हम सब मिलकर मुट्ठी बन सकते हैं तभी हम सब बलवान होंगे।

प्रश्न घ) कौन सी उँगली से रोली , तिलक लगाया जाता है ?
उत्तर- बड़ी उँगली के साथ वाली उँगली से रोली, तिलक लगाया जाता है।

27/07/2021
HINDI PROSE
पाठ-6 ,उठो सवेरे
प्रश्न क) मुकुल कब उठता है?
उत्तर -मुकुल सूर्य उदय होने से पहले उठता है।

प्रश्न ख) दोनों भाई बहन कंघी किससे करवाते हैं?
उत्तर -दोनों भाई बहन अपने आप कंघी कर लेते हैं।

प्रश्न ग) आप कैसे बालक बनना चाहते हैं?
उत्तर -मैं मुकुल और अन्ना जैसा अच्छा बालक बनना चाहता हूंँ।


06/07/2021
HINDI PROSE
पाठ-5, गुणकारी सब्जियाँँ
प्रश्न क) हम भोजन क्यों खाते हैं ?
उत्तर- हम भोजन इसलिए खाते हैं क्योंकि इससे हमें ताकत मिलती है।

प्रश्न ख) सब्जियाँ हमें किससे दूर रखती हैं ?
उत्तर- सब्जियाँ हमें बीमारियों से दूर रखती हैं।

प्रश्न ग) घर में बना भोजन कैसा होता है ?
उत्तर- घर में बना भोजन साफ होता है और ताकतवर भी।

01/06/2021
HINDI PROSE
पाठ-3, मोना का परिवार
प्रश्न क) अपने परिवार के बारे में कौन बता रही है ?
उत्तर- अपने परिवार के बारे में मोना बता रही है। 

प्रश्न ख) मोना की माताजी क्या करती है ?
उत्तर- मोना की माताजी खाना बनाती है , कपड़े धोती है और मोना तथा उसके भैया को स्कूल के लिए तैयार करती है।

प्रश्न ग) मोना का भैया कौन - सी कक्षा में पढ़ता है ?
उत्तर- मोना का भैया छठी कक्षा में पढ़ता है।

24/05/2021
HINDI POETRY
पाठ 9 , सपने
प्रश्न क) सपने मन को कैसे लगते हैं ?
उत्तर- सपने मन को अच्छे लगते हैं।

प्रश्न ख) सोनू सपने में क्या बन बैठा ?
उत्तर- सोनू सपने में राजा बन बैठा।

प्रश्न ग) मोनू ने सपने में क्या किया ?
उत्तर- मोनू ने सपने में साइकिल पर चढ़कर हवा में दौड़ लगाई।

प्रश्न घ) पंछी बनकर आकाश में उड़ना कैसा लगता है ?
उत्तर- पंछी बनकर आकाश में उड़ना प्यारा लगता है।

18/05/2021
HINDI PROSE
पाठ- 2 , गाइए और समझिए
प्रश्न क) चाचा तथा मामा क्या-क्या लाए ?
उत्तर- चाचा तथा मामा बाजा और माला लाए।

प्रश्न ख) बच्चे टिनटिन चिड़िया को क्या क्या खाने के लिए कह रहे हैं ?
उत्तर- बच्चे टिन टिन चिड़िया को किशमिश, दलिया और दाना खाने के लिए कह रहे हैं।

प्रश्न ग) रीता दीदी ने आज किस की कहानी सुनाई ?
उत्तर- रीता दीदी ने आज शील परी की कहानी सुनाई।

प्रश्न घ) रमेश को रेल से बाहर झाँककर देखते समय माँ ने क्या कहा ?
उत्तर- रमेश को रेल से बाहर झाँककर देखते समय माँ ने कहा "बेटे ! ऐसे नहीं करते रेल में।"

17/05/2021
HINDI POETRY
पाठ - 7 , सीखों
प्रश्न क) वृक्षों की डाली से हमें क्या सीखना चाहिए ?
उत्तर- वृक्षों की डाली से हमें झुकना सीखना चाहिए।

प्रश्न ख) सूर्य की किरणें हमें क्या शिक्षा देती है ?
उत्तर- सभी को जगना और जागना सूर्य की किरणें हमें शिक्षा देती हैं।

प्रश्न ग) लता और पेड़ों से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर- लता और पेड़ों से हमें यह शिक्षा मिलती है कि सबको प्यार से गले लगाना चाहिए।

प्रश्न घ) पृथ्वी से हमें क्या सीखना चाहिए ?
उत्तर- पृथ्वी से हमें हँसकर सब कुछ सहना सीखना चाहिए।

10/05/2021
 HINDI POETRY
पाठ-4 , तितली रानी
प्रश्न क) तितली के पंख कैसे हैं ?
उत्तर- तितली के पंख रंग-बिरंगे हैं।

प्रश्न ख) तितली फूल-फूल पर क्यों जाती है ?
उत्तर - तितली मीठा रस पीने के लिए फूल-फूल पर जाती है।

प्रश्न ग) भौंरा कैसे सुर में गाता है ?
उत्तर - भौंरा गुनगुन सुर में गाता हैं।

No comments:

Post a Comment

CLASS 1 SUBJECT SELECTION ▓

अपनी फीस का भुगतान ऑनलाइन करें और अपनी रसीद तुरंत अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त करें। लंबी कतार की जरूरत नहीं है और न ही अपना समय बर्बाद करने...